🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

धारावाहिक एपिसोड अहिल्याबाई पर विवाद, महाराजा सूरजमल को हारा हुआ बताया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 49 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
धारावाहिक एपिसोड अहिल्याबाई पर विवाद, महाराजा सूरजमल को हारा हुआ बताया

न्यूज डेस्क: सोनी टीवी के सोनी सेट ( Sony SET ) पर एक धारावाहिक एपिसोड पुन्यश्लोक अहिल्याबाई आता है जिस पर अब विवाद छिड़ गया है । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री को पत्र लिखा है ।

हनुमान बेनीवाल ने कहा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक "अहिल्याबाई" में महाराजा सूरजमल जी के इतिहास का प्रसारण जिस प्रकार गलत रूप से किया गया उससे महाराजा सूरजमल जी में आस्था रखने वाले सभी लोगो की भावना को ठेस पहुंची है ! मैने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को व केंद्रीय सूचना एवम प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर को पत्र प्रेषित करके उक्त धारावाहिक के निर्माता तथा निदेशक के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही करने की मांग की साथ ही इस धारावाहिक के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।

हनुमान बेनीवाल ने कहा सरकार को इस बात की सुनिश्चितता करने की जरूरत है की झूठी TRP बटोरने के लिए कोई भी निर्माता व निदेशक इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करें ! महाराजा सूरजमल जी अजेय योद्धा थे और उनके इतिहास के साथ छेड़छाड़ किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है ! महाराजा सूरजमल जी अमर रहे

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि''महाराजा सूरजमल ने 80 युद्ध लड़े लेकिन कोई भी युद्ध नहीं हारे, उन पर शोध करने की आवश्यकता है ।

« पिछली ख़बर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा कें... अगली ख़बर » Karauli News : गुम हुई राशि पाकर लौटी, किसान के चहरे पर खुशी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें