🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

युवक ने पांचवी बार रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग की जान

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
युवक ने पांचवी बार रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग की जान

करौली: जिले में ऐेसे कुछ ही संगठन व लोग हैं, जो रक्तदान के लिए जाने जाते हैं। समय-समय पर रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उद्देश्य सिर्फ लोगों की जान बचाना होता है। ऐसे ही संगठन व लोगों में एक है महिला सुरक्षा संघ के राजस्थान प्रदेश महासचिव मगन मीना, जो समय समय पर अनजान व्यक्तियों के लिए खून उपलब्ध करवा कर लोगों को नया जीवन देने में भूमिका निभाते है। ऐसा ही एक मामला बीती रात्रि को सामने आया, जब करौली चिकित्सालय में भर्ती रामधन लाल सुपुत्र कमोद लाल उम्र 64 साल, ब्लड ग्रुप ए पाज़िटिव, निवासी सिंघनिया करौली के शरीर में रक्त हीमोग्लोबिन 4.5 ग्राम रह जाने के कारण तुरन्त चिकित्सकों ने 2 यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई। ऐसी स्थिति में मरीज के परिवार में कोई भी रक्त देने वाला नहीं था। जिसकी सूचना महिला सुरक्षा संघ के राजस्थान प्रदेश महासचिव मगन मीना को लगी। उन्होंने महिला सुरक्षा संघ के सदस्य बहादुर सिंह से संपर्क किया, जिस पर बहादुर सिंह ने रक्तदान की इच्छा जताई और करौली ब्लड बैंक पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने जीवनकाल का पांचवी बार स्वैच्छिक रक्तदान किया और पीड़ित मरीज की जान बचाई।

इस मौके पर महिला सुरक्षा संघ की टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तिवारा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र गढ़ी, भरतपुर जिला प्रभारी बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।

« पिछली ख़बर अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का मेजबान निर्मल डिग्र... अगली ख़बर » युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा कें...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें