🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का मेजबान निर्मल डिग्री कॉलेज बना पुरुष ब महिला चैंपियन

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 65 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का मेजबान निर्मल डिग्री कॉलेज बना पुरुष ब महिला चैंपियन

हिन्डौन सिटी, करौली: कोटा विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित 19 वीं अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को निर्मल महाविद्यालय में प्रांगण में समारोह पूर्वक समापन आयोजित हुआ, प्रतियोगिता आयोजन सचिव शैलेश शर्मा एवं शारीरिक शिक्षक देवी सहाय शर्मा ने बताया की मुख्य अतिथि निर्मल एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर मनीष चौधरी अध्यक्षता निर्मल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज शर्मा की एडमिनिस्ट्रेशन सेक्रेटरी डॉक्टर सुलोचना चौधरी, रिचा चौधरी, जिला सॉफ्टबॉल संघ के सचिव सिया राम चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों में हार जीत कोई मायने नहीं रखती है हारने वाला खिलाड़ी एक दिन विजय श्री का बरन करता है जीतने वाली टीमें जीतने के बाद घमंड नहीं करे और मैदान पर प्रैक्टिस लगातार जारी रखें हमारी संस्था खेलों के प्रति समर्पित है यूनिवर्सिटी की कई प्रतियोगिताओं में हम ने भाग लिया है और विजय प्राप्त की है यह सब खिलाड़ियों की मेहनत वह लगन का ही परिणाम है हमें बालिकाओं की टीमें अधिक तैयार करने के लिए फोकस करना होगा अध्यक्षता कर रहे मनोज शर्मा ने कहा हीरो से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है एक अच्छा खिलाड़ी आगे चलकर खोज की भूमिका भी अदा करता है अच्छे खिलाड़ी संस्कारवान अनुशासन प्रिय कर्तव्यनिष्ठ वह मेहनती होते हैं विजेता विजेता खिलाड़ियों ने मेहनत करके इतनी टीमों में से अपना स्थान प्राप्त किया है यह अन्य टीमों के लिए सीखने की बात है विजेता उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शील्ड प्रदान की कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिआ दी,! अंत में निर्मल टी टी कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी एस डागुर ने अतिथियों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियकांत बेनीवाल ने किया इससे पूर्व आयोजन समिति के सदस्य एवं शारीरिक शिक्षकों ने अतिथियों का माल्यार्पण किया

खेल संचालन समिति के प्रभारी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 11 महिला वर्ग की 10 कुल 21 टीमों के खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया मैदान नंबर एक पर आयोजित हुए महिला वर्ग फाइनल मुकाबले में निर्मल महाविद्यालय हिंडौन ने राजकीय महाविद्यालय झालावाड़ को हरा कर निर्मल महाविद्यालय हिंडौन प्रतियोगिता की चैंपियन बनी इसी तरह पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में निर्मल महाविद्यालय हिंडौन सिटी ने यूनिवर्सिटी कोटा की टीम को हराकर निर्मल महाविद्यालय हिंडौन चैंपियन बना प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए लगाए गए देवी सहाय शर्मा अटल भारद्वाज अनिल भारद्वाज सुनील रामसहाय जाटव विजय शर्मा बबली शर्मा भावना टाक, शारीरिक शिक्षको ने निर्णायक एवं स्कोरर की भूमिका अदा की।

« पिछली ख़बर भीम आर्मी के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस... अगली ख़बर » युवक ने पांचवी बार रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग की जान...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें