🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

हॉकी खेल प्रतियोगिता में सूरौठ ने भरतपुर को हराया विजेता टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 43 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हॉकी खेल प्रतियोगिता में सूरौठ ने भरतपुर को हराया विजेता टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सूरौठ, करौली: तहसील मुख्यालय पर स्थित मेजर ध्यान चंद खेल स्टेडियम में एक दिवसीय ओपन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान फाइनल मुकाबला सूरौठ एवं भरतपुर की टीम के बीच खेला गया जिसमें सूरौठ की टीम विजेता रही। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी थे तथा अध्यक्षता जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव विश्राम मीणा ने की। सूरौठ हॉकी टीम के कप्तान आदित्य राजावत एवं भरतपुर टीम के कप्तान विनय मीना ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड, मैडल एवं पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि तिवाड़ी ने कहा कि शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष मीणा ने कहा कि गांवों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की।

भरतपुर एवं सूरौठ के बीच खेले गए मैच में सूरौठ की टीम ने 14-5 से भरतपुर को शिकस्त दी। भरतपुर टीम के कप्तान विनय मीना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। समापन कार्यक्रम में गौरव मीणा, विवेक मीणा, रिंकू मीणा, प्रेम सिंह, अर्जुन, नीरज, संदीप, लकी, अंकित, शिवम, गौरव, पवन, दिव्यांशु, करण, हेमू, सूरज, कुलदीप, जयदेव सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर करौली: विजयपुरा के राजकीय अस्पताल में 6 महीने से नहीं डॉक्टर... अगली ख़बर » विद्या सम्बल योजना मे आरक्षित वर्ग को आरक्षण की मांग को लेकर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें