🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

करौली: विजयपुरा के राजकीय अस्पताल में 6 महीने से नहीं डॉक्टर, मरीज परेशान

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 73 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली: विजयपुरा के राजकीय अस्पताल में 6 महीने से नहीं डॉक्टर, मरीज परेशान

सूरौठ, करौली: गांव विजयपुरा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 6 माह से एलोपैथिक डॉक्टर नहीं होने के कारण चिकित्सा व्यवस्था बाधित हो रही है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने करौली जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से विजयपुरा के राजकीय अस्पताल में एलोपैथिक डॉक्टर लगाने की मांग की है।

जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सोलंकी एवं ग्राम पंचायत विजयपुरा के सरपंच गिरधारी जाट ने बताया कि गांव विजयपुरा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एलोपैथिक डॉक्टर का एक पद हैं। अस्पताल में सरकार की ओर से लगाई गई एलोपैथिक डॉक्टर पिछले 6 महीने से अवकाश पर चल रही हैं। जिसके कारण राजकीय अस्पताल केवल आयुर्वेद चिकित्सक विजय योगी के भरोसे चल रहा है।

अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति का उपचार के लिए सूरौठ अथवा हिंडौन जाना पड़ रहा है। क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप होने के कारण मरीजों को डॉक्टर के अभाव में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा नहीं मिल पा रही है। जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द ही विजयपुरा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर लगाने की मांग की है।

« पिछली ख़बर पंचायत समिति सदस्य का ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया सम्मानि... अगली ख़बर » हॉकी खेल प्रतियोगिता में सूरौठ ने भरतपुर को हराया विजेता टीम...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें