🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

पूर्व उपसभापति नफीस अहमद को जिला सतर्क समिति में राज्य सरकार द्वारा सदस्य किया मनोनीत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 57 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
पूर्व उपसभापति नफीस अहमद को जिला सतर्क समिति में राज्य सरकार द्वारा सदस्य किया मनोनीत

करौली: हिण्डौन नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद को राज्य सरकार द्वारा जिला सतर्कता समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर स्थानीय कांग्रेस जनों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नफीस अहमद को बधाई दी।

राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत नगर परिषद हिंडौन सिटी के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद को राज्य सरकार की ओर से करौली जिला सतर्कता समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव का आभार व्यक्त किया है।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरसी पाराशर ,देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगत सिंह डागुर, जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व पार्षद एजाज अहमद मजीद मलिक ,पार्षद अब्दुल मुगनी खान एजाज, कुरैशी आमीन मनिहार, भूपेंद्र सिंह पावटा, योगेंद्र मावई ,राजेश लहकोडिया ,मुकेश जाटव ,फजलू शाह, राजेश तिवारी ,भरत सिंह बाबा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

« पिछली ख़बर महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की छात्राओं का शैक्षणिक दल शैक्... अगली ख़बर » साईं बाबा पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में हजारों श्रद...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें