🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

साईं बाबा पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने जीमी प्रसादी

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 38 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
साईं बाबा पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने जीमी प्रसादी

करौली: सूरौठ कस्बा से हिंडौन स्थित साई बाबा मंदिर के लिए शनिवार को रवाना हुई पदयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। डीजे साउंड के साथ निकली पदयात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पदयात्रा में साईं बाबा की सजीव झांकी निकाली गई। दोपहर को पदयात्रा के पूर्ण होने पर हिंडौन शहर के बरगमां रोड स्थित साईं बाबा मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों भक्त जनों ने पंगत प्रसादी जीमी। कस्बा सूरौठ के मुख्य चौराहे से पदयात्रा सुबह 9 बजे विधिवत रूप से रवाना हुई। साईं भक्त बबलू तिवाड़ी ने साईं बाबा का वेश धारण किया। साईं बाबा की सजीव झांकी को देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। पदयात्रा का धंधावली, ढिंढोरा, जटनंगला एवं हिंडौन शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। हिंडौन बयाना मार्ग पर चौबे के बंध के पास अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष राम पंडा, युवा अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज एवं कुंज सहारिया ने पदयात्रा का अभिनंदन किया। हिंडौन में कई स्थानों पर पदयात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।

डीजे की धार्मिक धुन पर नाचते हुए पदयात्री दोपहर 1 बजे के करीब हिंडौन शहर में बरगमा रोड पर ब्रह्मलीन संत तुलसीदास महाराज आश्रम में स्थित साईं बाबा मंदिर पहुंचे। मंदिर में सभी श्रद्धालुओं ने ढोक लगाकर मनौती मांगी। इसके पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी जीमी।

« पिछली ख़बर पूर्व उपसभापति नफीस अहमद को जिला सतर्क समिति में राज्य सरकार... अगली ख़बर » सहकारी समिति अध्यक्ष भूरा सिंह का सम्मान समारोह हुआ आयोजित...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें