🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की छात्राओं का शैक्षणिक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 61 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की छात्राओं का शैक्षणिक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना

करौली: हिण्डौन के रामदुलारी महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की छात्राओं का दल आज शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ जिसे ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वासुदेव शर्मा और जिला सतर्कता समिति के सदस्य नफीस अहमद ने हरी झंडी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया। कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी लियाकत अली ने बताया कि कॉलेज में सत्र 22-23 की B ED छात्राओं का खुला-सत्र कार्यक्रम स्थानीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान छात्राध्यापिकाओं का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण टूर जयपुर घूमने के लिए रवाना हुआ। टूर की दो बसों को आज सुबह 8:00 बजे हिंडौन बस स्टैंड से ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा एवं जिला सतर्कता समिति के नवनियुक्त सदस्य नफीस अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर रामदुलारी बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ ज्योति शर्मा, कार्यालय अधीक्षक लियाकत अली, प्रवक्ता विक्रम , विनोद मुंशी , सतीश कुमार सहित गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर कविता "बजट का बवंडर" आशाराम मीना जी की लेखनी... अगली ख़बर » पूर्व उपसभापति नफीस अहमद को जिला सतर्क समिति में राज्य सरकार...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें