🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

शिक्षित संगठित संघर्ष समिति नदबई द्वारा किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 67 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
शिक्षित संगठित संघर्ष समिति नदबई द्वारा किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Rajasthan News: भरतपुर के नदबई विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई शनिवार को शिक्षित संगठित संघर्ष समिति द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन अग्रवाल मैरिज-होम नदबई में धर्मवीर सिंह केवटिया कनिष्ठ अभियंता,विधुत विभाग नदबई की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कृष्णचन्द व.शा.शिक्षा अध्यापक रहे और मुख्य वक्ता केशव देव निकेश व्याख्याता करीली, प्रवक्ता सुरेश चन्द न्यामदपुर तथा वक्ता पुष्पेंद्र सिंह करई जेवीएनएल रहे।


इस प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10 व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 52 छात्र/छात्राओं को बाबा साहब डाँ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा,जीवनी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य राकेश रावत, मानसिंह, सुरेश चन्द, सुरेंद्र परनामी, दलवीर, नरेश कुमार, सतीश करीली, सतीश भदीरा, राजेंद्र सिंह, भीम सिंह, मोहन सिंह,राजपाल आदि के साथ समाज सेवी मुकेश सिंह खुर्रमपुर, मोहन सिंह झौरोला, राकेश झौरोला, ज्ञानचन्द तलछेरा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर SMS मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक रूमेटोलॉजी में फैलोशिप प्रा... अगली ख़बर » कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों से मिले CM अशोक...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें