🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों से मिले CM अशोक गहलोत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 63 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों से मिले CM अशोक गहलोत

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों से शुक्रवार को (दीपावली के अवसर पर) अपने आवास पर मुलाकात की। गहलोत ने प्रदेशभर से आए 200 से अधिक बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार कोविड से अनाथ हुए बच्चों की सार-सम्भाल पूरी। प्रतिबद्धता से कर रही है। उन्होंने बच्चों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए खूब पढ़ाई व मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर घड़ी में आपके साथ खड़ी है।
गहलोत ने कहा कि जीवन में चुनौतियां आती रहती है। सुख-दुःख का चक्र भी चलता रहता है। हमें फिर भी आगे बढ़ना होगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने होंगे। इसके बाद गहलोत ने बच्चों के साथ भोजन किया और उपहार भेंट किये।

मुख्यमंत्री ने किया बच्चों से संवाद-
गहलोत ने बच्चों से संवाद कर कोविड के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने अनुभव साझा करते हुए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाथ हुए बच्चों के जनाधार कार्ड नए सिरे से बनाएं, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिलें। साथ ही, गहलोत ने बच्चों और उनके परिवार को आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के भी निर्देश दिए।

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1583452296989396993?t=OKPs3-6pcI75Ekr-Fk4aAg&s=19

« पिछली ख़बर शिक्षित संगठित संघर्ष समिति नदबई द्वारा किया गया प्रतिभा सम्... अगली ख़बर » Rajasthan News: राजस्थान का ये बड़ा नया रिकॉर्ड, एक दिन मे हु...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें