🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

SMS मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक रूमेटोलॉजी में फैलोशिप प्राप्त करने वाले पहले चिकित्सक बने डॉ. सुनील गोठवाल

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 66 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
SMS मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक रूमेटोलॉजी में फैलोशिप प्राप्त करने वाले पहले चिकित्सक बने डॉ. सुनील गोठवाल

जयपुर: सीकर जिले के दातारामगढ़ क्षेत्र में पचार कस्बे के निकटवर्ती ग्राम चारणवास के निवासी जेके लोन अस्पताल जयपुर के सहायक आचार्य (शिशु औषध) डॉ. सुनील गोठवाल को यूरोपियन एलाइस ऑफ रूमेटोलॉजी द्वारा पीडियाट्रिक रूमेटोलॉजी में फैलोशिप प्रदान की है।

डॉ. गोठवाल को 1 वर्ष तक विभिन्न श्रेणियों में गहन प्रशिक्षण कोर्स के दौरान विभिन्न एसेसमेंट 10 चरणबद्ध परीक्षा अंतिम परीक्षा परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर यह उपाधि प्रदान की गई है गौरतलब है कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज में यह फैलोशिप प्राप्त करने वाले डॉ. सुनील गोठवाल पहले चिकित्सक है। डॉ. गोठवाल के पिता गणेश राम गोठवाल जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और डॉ. गोठवाल की पत्नी स्वाति नयन गोठवाल भी स्त्री रोग विशेषज्ञ है। डॉ. गोठवाल की सफलता पर कानदास महाराज, पूर्व जिला परिषद सदस्य मंगलचंद जाखड़, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मन्नालाल सिंघल, पूर्व प्रधानाचार्य मदन लाल काला, पूर्व प्रधानाचार्य प्रहलाद खारडिया, पूर्व प्रधानाचार्य देवाराम रोहिल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमाराम इंदुलिया, केसरमल गोठवाल, शिवदयाल सहित क्षेत्र के कई लोगों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉक्टर गोठवाल को उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं प्रेषित की। इस नायाब उपलब्धि से न केवल एस. एम. एस. मेडिकल कॉलेज का नाम रोशन हुआ बल्की इससे मरीजों का उपचार भी बेहतर ढंग से हो सकेगा।

जयपुर में डॉ. गोठवाल को जेके फाउंडेशन के संरक्षक एवं सदस्य नगर निगम ग्रेटर हेमराज टाटीवाल, जेके फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद टाटीवाल ने इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ. गोठवाल वर्तमान में जेके फाउंडेशन के संरक्षक सदस्य भी है।

« पिछली ख़बर नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया पौधारोप... अगली ख़बर » शिक्षित संगठित संघर्ष समिति नदबई द्वारा किया गया प्रतिभा सम्...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें