🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

सोशल मीडिया के गैंगस्टरर्स पर रहेगी करौली पुलिस की नजर

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सोशल मीडिया के गैंगस्टरर्स पर रहेगी करौली पुलिस की नजर

करौली न्यूज : पुलिस अधीक्षक करौली श्री नारायण टोगस ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधियों/गैंगस्टर के महिमा मंडन करने वाले Profiles/Fan Page से प्रभावित होकर युवा वर्ग नैतिकता एवं सदाचार के मार्ग से भटक रहा है। इस ओर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सोशल मीडिया Profile एवं उनसे प्रभावित होकर अपराध की ओर आकर्षित होने वाले युवाओं को चिन्हित कर उनकों सही राह दिखाने हेतु जिला पुलिस द्वारा "Operation Guardian” चलाया जा रहा है ।

उद्वेश्य-
सोशल मीडिया पर अपराधियों/गैंगस्टर के महिमा मंडन करने वाले Profiles/Fan Page से प्रभावित होकर अपराध की ओर आकर्षित होने वाले युवाओं को समय रहते परामर्श कर अपराध की दुनिया में शामिल होने से रोकना।

अपराधिक किस्म के व्यक्ति जो सोशल मीडिया/इलेक्ट्रोनिक माध्यम से जातीय/सांम्प्रदायिक सद्वभाव के ठेस पहुंचाने वाली अश्लील सामग्री का प्रचार प्रसार करते है, की गतिविधियों पर सत्त निगरानी जारी है एवं अवांछित गतिविधियों पर विधिक कार्यवाही की जावेगी।

आपराधिक किस्म के व्यक्तियों के साथ घूमने/जुडने/सम्पर्क रखने वाले व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट को Follow करने वाले/उनके Upload पर Comment करने/उनका महिमा मंडन कर उन्हे प्रोत्साहित करने वाले युवाओं के चिन्हीकरण की कार्यवाही जारी है।

आम नागरिक व युवाओं से अपील-
अपने आस-पास/मोहल्ला/कॉलोनी/गॉव/शहर में निवासरत ऐसे युवाओं जो आपराधिक किस्म के व्यक्ति को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक/ट्वीटर/इन्स्टाग्राम पर फोलो कर महिमा मण्डन करते है, के बारे में जानकारी जैसे उसका प्रोफाईल का लिंक या नाम मय पता आदि की जानकारी करौली पुलिस के अधीकृत सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक/ट्वीटर/इन्स्टाग्राम पर मेसेज के माध्यम से प्रेषित करें ताकि समय रहते उक्त युवा को अपराध की दुनिया में शामिल होने से बचाया जा सके। आपका नाम व पहचान गोपनीय रखी जावेगी।

« पिछली ख़बर वैर नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक हुई आयोजित... अगली ख़बर » फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का आरोप...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें