🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का आरोप

द्वारा पिन्टू सोनवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 53 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का आरोप

युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

भरतपुर: जुरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम जीराहेड़ा के ग्रामीणों ने एक युवक पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए उक्त युवक को पकड़कर जुरहरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया है जिससे जुरहरा थाना पुलिस पूछताछ कर रही है वहीं कस्बा निवासी इसराइल पुत्र कालू ने उक्त युवक के खिलाफ अपहरण कर ₹600000 फिरौती लेने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जुरहरा थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम जीराहेड़ा के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार की शाम को थाना पुलिस को सूचना दी कि फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी व फिरौती करने वाले एक युवक को उन्होंने पकड़ लिया है।

सूचना पर मौके पर पहुंची जुरहरा पुलिस ने ग्राम आली मेव बहीन जिला पलवल निवासी आरोपी सज्जा उर्फ सहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि कई दिनों से इस तरह की सूचना मिल रही थी कि फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवकों को बंधक बनाकर उनसे ठगी की वारदातें की जा रही हैं शनिवार को भी इसी तरह की वारदात होने वाली थी लेकिन ग्रामीणों की सजगता से आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

« पिछली ख़बर सोशल मीडिया के गैंगस्टरर्स पर रहेगी करौली पुलिस की नजर... अगली ख़बर » Karauli News : थाना नईमण्डी पुलिस की बडी कार्यवाही, रीको इण्...
Author
संपादक (Editor)

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें