🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक ने छात्रा एवं छात्र के साथ की लात घुसों से मारपीट, थाने में मुकदमा दर्ज

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 81 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक ने छात्रा एवं छात्र के साथ की लात घुसों से मारपीट, थाने में मुकदमा दर्ज

सूरौठ, करौली: गांव भुकरावली की ढाणी जगराम का पुरा में स्थित राजकीय राजीव गांधी पाठशाला में प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रा व छात्र के लात घुसो से मारपीट किए जाने के आरोप का मुकदमा सूरौठ थाने में दर्ज कराया गया है जिसमें पुलिस जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी सैयद शरीफ अली ने बताया कि गांव भुकरावली निवासी सुरेश माली पुत्र रामप्रसाद माली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री पायल एवं पुत्र गोविंद जगराम का पुरा ढाणी में स्थित राजकीय राजीव गांधी पाठशाला में कक्षा तीन एवं दो में पढ़ते हैं।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 7 नवंबर को सुबह 10 बजे करीब पाठशाला में कार्यरत प्रधानाध्यापक रमेश चंद मीना पुत्र इंद्राज मीणा ने प्रार्थी की पुत्री पायल के साथ लात घुसो से मारपीट की तथा कनपटी पर थप्पड़ जड़ा। थप्पड़ जड़ने से पायल के कान से खून बहने लगा। इसी तरह प्रार्थी के पुत्र गोविंद के साथ भी प्रधानाध्यापक रमेश चंद मीणा ने लात घुसो एवं थप्पड़ो से मारपीट की। इसके पश्चात दोनों बच्चे रोते हुए घर पहुंचे तथा घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

« पिछली ख़बर व्याख्याता विजय सिंह मीणा को शिक्षा मंत्री एवं निदेशक ने राज... अगली ख़बर » कलेक्टर चैतन्य बोले जितने भी किसान आये है, उन सभी को खाद वित...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें