🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

व्याख्याता विजय सिंह मीणा को शिक्षा मंत्री एवं निदेशक ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
व्याख्याता विजय सिंह मीणा को शिक्षा मंत्री एवं निदेशक ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

सूरौठ, करौली: तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के व्याख्याता विजय सिंह मीणा को शिक्षा विभाग की ओर से बीकानेर में आयोजित किए गए सम्मान समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला एवं शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। कार्यक्रम में रसायन शास्त्र के व्याख्याता विजय सिंह मीणा को शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया है।

गांव कटकड के निवासी विजय सिंह मीणा को यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना में कार्यक्रम अधिकारी के पद पर रहते हुए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। सूरौठ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यरत व्याख्याता मीना को पूर्व में भी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। व्याख्याता मीना को सरकार की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

« पिछली ख़बर दमोह: नदियों से रेत का अवैध उत्खनन: जिम्मेदार बेखबर... अगली ख़बर » सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक ने छात्रा एवं छात्र के साथ की...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें