🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया पौधारोपण, स्वास्थ शिविर में 222 मरीजों का हुआ इलाज

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया पौधारोपण, स्वास्थ शिविर में 222 मरीजों का हुआ इलाज

मासलपुर, करौली: राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीणा ने अपने जन्मदिन के मौके पर मासलपुर के मल्लूपुरा गांव स्थित बस स्टैंड पर पौधारोपण और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 सौ पौधे लगाए गए और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 222 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया।

खुशी राम मीणा ने बताया कि जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह पौधारोपण, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

मल्लूपुरा बस स्टैंड पर गड्ढे खोदकर छायादार 11 सौ पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने भी आगे बढ़कर सहयोग किया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बचाने का संकल्प लिया साथ ही अन्य लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ देवेंद्र खटाना मेडिसिन और प्राकृतिक डॉ सुरेंद्र गुर्जर द्वारा करीब 222 मरीजों का इलाज किया गया। खांसी जुखाम बुखार सहित विभिन्न रोगों का इलाज किया गया। साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने के प्रति जागरूक किया गया। राजस्थान नर्सिंग प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी बधाई दी है।

« पिछली ख़बर मतदाता सूचियों का संशोधित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्र... अगली ख़बर » SMS मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक रूमेटोलॉजी में फैलोशिप प्रा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें