🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

RBSE Class 12th Results 2023 Announced :  12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स विषय का परिणाम जारी

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 51 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
RBSE Class 12th Results 2023 Announced :  12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स विषय का परिणाम जारी

अजमेर, 18 मई । राजस्थान बोर्ड अजमेर की कक्षा 12वी साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी हो चुका है । विद्यार्थी अपना परिणाम अजमेर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है । साइंस फैकल्टी में 279911 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिनमे से 2773751 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे ।जिनमे से 265297 परीक्षार्थी पास हुए है । 2284 परीक्षार्थी सप्लीमेंट्री में आए है । 93577 छात्राएं हुई पास हुईं है, तो वहीं 171720 छात्र हुए पास है ।

कॉमर्स का 96.60% और साइंस का 95.65% रिजल्ट रहा है । कॉमर्स के रेगुलर स्टूडेंट का रिजल्ट रहा 96.94%, वहीं प्राइवेट स्टूडेंट का रिजल्ट 46.07 फीसदी रहा है । साइंस के रेगुलर स्टूडेंट का रिजल्ट रहा 97.19%, प्राइवेट स्टूडेंट का रिजल्ट 51.73 फीसदी रहा है । कॉमर्स में छात्राओं का रिजल्ट रहा 98.01 प्रतिशत, वहीं छात्रों का रिजल्ट रहा 95.85%, साइंस में छात्राओं का रिजल्ट रहा 97.39 प्रतिशत, वहीं छात्रों का रिजल्ट रहा 94.72%, कॉमर्स में 101 विद्यार्थियों की और साइंस में 690 की सप्लीमेंट्री, कॉमर्स में 17043 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन, 9252 सैकंड डिविजन और 1741 थर्ड डिविजन, साइंस में 2 लाख 8 हजार 766 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन, 50752 सेकंड डिविजन और 387 थर्ड डिविजन आए ।

यहां से देखे अपना रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं वाणिज्य का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और
भी गवर्नमेंट वेबसाइट पर जारी होगा जिसकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है । यदि आप रिजल्ट चेक करने में
समस्या का सामना कर रहे है तो आप दूसरी वेबसाइट से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

rajeduboard.rajasthan.gov.in
http://rajresults.nic.in
rbseresults.nic.in

विद्यार्थी अपना परिणाम नाम से देखे

बहुत से अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके पास में रोल नंबर नहीं है तथा रिजल्ट को चेक करना चाहते हैं । उनके लिए हमने नीचे नाम से रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस उपलब्ध करवा रखा है। जो अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नाम से चेक करना चाहते हैं वे अभ्यर्थी यदि वह प्रोसेस को फॉलो करके राजस्थान बोर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी रिजल्ट कक्षा बारहवीं वाणिज्य का नाम से चेक कर सकते है । राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं वाणिज्य का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए अभ्यर्थी निम्न स्टेप फॉलो करे ।

• सबसे पहले अभ्यर्थी राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
• उसमे Rajasthan Board 12th Commerce Exam Result 2023 पर क्लिक करना है ।
• इसके बाद विद्यार्थी अपना Name, Father Name और Date of Birth डालकर सर्च करना है।
• इसके बाद आपका Rajasthan Board 12th Commerce Result स्क्रीन पर आ जाएगा।


भविष्य में उपयोग के लिए अब राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं वाणिज्य के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट ले सकते है या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। इसी तरह से साइंस का परिणाम भी देख सकते है ।

« पिछली ख़बर बालघाट थाना क्षेत्र की घटना नाबालिक बालिका ने फोटो वायरल होन... अगली ख़बर » Karauli : सैनी समाज के पद दंगल कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधाय...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें