🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

बालघाट थाना क्षेत्र की घटना नाबालिक बालिका ने फोटो वायरल होने से भयभीत होकर की आत्महत्या

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बालघाट थाना क्षेत्र की घटना नाबालिक बालिका ने फोटो वायरल होने से भयभीत होकर की आत्महत्या

शव को रोड पर रख कर ग्रामीणों ने महुआ हिंडौन हाईवे को देव लेन मोड़ पर किया जाम

करौली: महवा हिंडौन रोड देव के लेन मोड़ पर टोडाभीम थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की आत्महत्या को लेकर हजारों लोगों ने जाम लगाकर किया धरना प्रदर्शन। बालघाट थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय बालिका का असामाजिक तत्वों द्वारा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर 2 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। खबर में आपको बता दें कि 2 दिन पहले बालघाट थाना क्षेत्र के गांव 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को और परिवार को असामाजिक तत्वों द्वारा अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर पिछले कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके चलते नाबालिक बालिका ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले का मुकदमा परिवार जनों की ओर से बालघाट थाने में दर्ज कराया गया था, लेकिन बालघाट थाने द्वारा असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार नहीं किए जाने से गुस्साए परिजनों आसपास के हजारों ग्रामीणों ने महवा हिंडौन रोड को देवलेन मोड़ पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। घटना के बारे में जैसे ही पुलिस प्रशासन को खबर लगी, नई मंडी थाना हिंडौन सिटी, थानाधिकारी टोडाभीम, महू चौकी प्रभारी, बालघाट थाना प्रभारी मय जाब्ते के साथ देव लेन मोड़ पहुंचे जहां पर ग्रामीणों को काफी समझाइश के बाद 3 दिन का आश्वासन देकर सब को गांव ले जाने पर राजी किया। घटना की जानकारी जैसे ही मिशन की आवाज के जर्नलिस्ट राधेश्याम तिवारा को लगी तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक सब का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।

« पिछली ख़बर इंटर डिस्कॉम तबादले को लेकर विधायकों के दर पर लगातार गुहार... अगली ख़बर » RBSE Class 12th Results 2023 Announced :  12वीं कक्षा के साइ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें