🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

Jaipur News: सांगानेर बाजार में देर रात बड़ा हादसा टला

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 102 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Jaipur News: सांगानेर बाजार में देर रात बड़ा हादसा टला

सांगानेर बाजार के गांधी कटले के बाहर थडियों में देर रात भयंकर आग लग गई।

गांधी मार्केट के बाहर लगी आग

व्यापार महासंघ सांगानेर के मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम बच्चानी ने बताया कि दीपावली की रात 11 बजे आग की सूचना मिली तो तुरंत प्रभाव से फायर विभाग के उच्च अधिकारी देवांग यादव को सूचित किया तथा साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया। मालपुरा गेट थाना एसएचओ रायसल सिंह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर लाईट बंद करवाई। तुरंत पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के चलते बड़ा हादसा टल गया। बच्चानी ने बताया कि लगभग 6-7 थड़िया इस हादसे में जल गई हैं।

आग बुझाते दमकलकर्मी

आपको बता दें कि गांधी कटले के बाहर फल, फ्रूट, सब्जी की थड़िया हैं पीछे की और सिलाई करने वाले दर्जियो की थड़ी हैं वो पूरी तरह जल चुकी हैं। इन थडियों के पीछे पूरा कपड़े का बाजार है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर व्यापार महासंघ सांगानेर के मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम बच्चानी ने समय रहते हुए सभी उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी जिससे बड़ा हादसा टल गया। आपको यह भी बता दें कि पहले भी कई बार गांधी मार्केट के व्यापारियों द्वारा इन अवैध थडियों को हटाने की मांग निगम और जेडीए द्वारा की जा चुकी है लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

« पिछली ख़बर हेरिटेज महापौर ने मोटरसाइकिल पर बैठकर सफाई व्यवस्था का लिया ... अगली ख़बर » नेशनल हाईवे पर धम्मीक अनुष्ठान से होटल एम आर पैलेस का भव्य उ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें