🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

हेरिटेज महापौर ने मोटरसाइकिल पर बैठकर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 78 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हेरिटेज महापौर ने मोटरसाइकिल पर बैठकर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

वार्ड 93 में दीपावली पर अच्छी सफाई व्यवस्था पर अधिकारी व कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

जयपुर, राजस्थान: जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर वार्ड पार्षद नीरज अग्रवाल के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर वार्ड 93 मे सेक्टर 1, 2व 3 एवं सेठी कॉलोनी की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में कहीं भी गंदगी नहीं मिली। सफाई व्यवस्था पर वार्ड निवासियों द्वारा सफाई व्यवस्था संतोष जताते हुए कहा कि इस बार दिवाली पर पिछली दिवाली से अच्छी सफाई व्यवस्था हुई है।

वार्ड 93 को महापौर ने (आदर्श वार्ड) घोषित किया। महापौर मुनेश गुर्जर ने सभी कर्मचारियों की मेहनत एवं लगन से सफाई व्यवस्था करने पर बधाई दी, इस तरह की सभी सफाई व्यवस्था सभी वार्डों में करने का आह्वान किया तथा वार्ड 93 के सभी सफाई कर्मचारियों को मिठाई एवं उपहार वितरित किए गये। महापौर ने उपायुक्त स्वास्थ्य, जोन उपायुक्त, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के स्वास्थ्य निरीक्षक की बेहतर सफाई करने पर प्रशंसा की। इस अवसर पर महापौर ने वार्ड पार्षद नीरज अग्रवाल व गणमान्य लोगों द्वारा फूल माला से स्वागत को स्वीकार नहीं करते कहां मेरे द्वारा संकल्प लिया जब तक गौ माता लंपी वायरस से मुक्त नहीं हो जाती है तब तक न स्वागत एवं न जूते, चप्पल पहनूंगी। वार्ड पार्षद एवं वार्ड के लोगो ने वार्ड में महापौर से निरंतर विकास कार्य व साफ सफाई आदि पर जोर दिया।

https://twitter.com/MuneshGurjarINC/status/1584216589787766785?t=jHV95oHrslMsAPIXH_88yg&s=19

« पिछली ख़बर मानसरोवर थाना पुलिस की बड़ी कारवाई, जुआ खेल रहे ग्यारह नामी ... अगली ख़बर » Jaipur News: सांगानेर बाजार में देर रात बड़ा हादसा टला...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें