🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

नेशनल हाईवे पर धम्मीक अनुष्ठान से होटल एम आर पैलेस का भव्य उद्घाटन संपन्न

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 47 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
नेशनल हाईवे पर धम्मीक अनुष्ठान से होटल एम आर पैलेस का भव्य उद्घाटन संपन्न

सेवर, भरतपुर: जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर सेवर बाईपास स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के निकट होटल एम आर पैलेस का भव्य उद्घाटन किया गया
जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों ने शिरकत की । मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर शैलेष दिगम्बर ने फीता काटकर शुभारम्भ किया अध्यक्षता मंगती राम बौद्ध वरिष्ठ अध्यापक एवं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत आजऊ के गांव सीही निवासी तहसील कुम्हेर जिला भरतपुर ने की ।
होटल एम आर पैलेस का शुभारंभ 23 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे किया गया शुभारम्भ में भारी संख्या में महिला पुरुष एवं जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया । मुख्य अतिथि डॉक्टर शैलेष ने मंगती राम बौद्ध एवं उनके समस्त परिवार और उद्घाटन समारोह में पधारे सभी लोगों को बधाइयां एवं मंगलकामनाएं दी । भंते सुमेध सागर एवं प्रबुद्ध बहुजन मैत्री संघ के संचालक डॉ राजाराम ने त्रिशरण पंचशील एवं अष्टम मंगल गाथा के द्वारा धम्मिक अनुष्ठान से होटल एम आर पैलेस का उद्घाटन किया गया। इसी बीच महाकारुणिक तथागत बुद्ध एवं बाबासाहेब आंबेडकर को साक्षी मानते हुए मंगती बौद्ध एवं उनके परिवारजनों एवं आयोजक कमेटी द्वारा पुष्प वर्षा कर होटल का उद्घाटन किया गया। विशिष्ठ अतिथियों में प्रेम सिंह आर्य , मुकेश पार्षद ,आरसी वर्मा, बदन सिंह आदि मौजूद रहे । मंगती बौद्ध ने कहा कि मेरी मां श्रीमती भोती देवी एवं पिता भौंदू राम के आशीर्वाद से एवं महाकारुणिक तथागत बुद्ध की अनुकंपा से मुझे सब कुछ मिला है । संस्थापक मंगती बौद्ध एवं उनकी पत्नी यशोदा देवी ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार जताया । आयोजक कमेटी के सदस्य डॉ.जीतेंद्र , कृष्ण कुमार, दुलीचंद, पूरनलाल, मुकेश चंद असिस्टेंट कमांडेंट, राजेश कुमार, विनोद मेडिकल, किशनपाल पार्षद नगर निगम भरतपुर रहे । आयोजक कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का माला एवं राजस्थानी पगड़ी से सम्मानित किया ।

« पिछली ख़बर Jaipur News: सांगानेर बाजार में देर रात बड़ा हादसा टला... अगली ख़बर » Aadivasi Culture: आदिवासी क्षेत्र में दिवाली का अनोखा दीपक...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें