🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

उदय सिंह मीणा को RRNAU का भरतपुर संभागीय संयोजक नियुक्त किया गया

द्वारा News Room 📅 10 Jun 2025 👁️ 112 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
उदय सिंह मीणा को RRNAU का भरतपुर संभागीय संयोजक नियुक्त किया गया

करौली, 10 जून 2024 — राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत (RRNAU) के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने राज्य भर में कार्यरत प्रोबेशनरी नर्सिंग अधिकारियों के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इस क्रम में हाड़ौती ब्लॉक में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी उदय सिंह मीणा को भरतपुर संभाग का संभागीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राज्यभर में प्रोबेशनरी नर्सेज के लिए बनाए गए नवगठित प्रकोष्ठ के अंतर्गत की गई है। संगठन की ओर से उदय सिंह मीणा को यह दायित्व सौंपा गया है कि वे भरतपुर संभाग के सभी जिलों एवं तहसीलों में RRNAU के पदाधिकारियों के समन्वय से संगठन की सदस्यता अभियान को गति दें, और जिला तथा ब्लॉक स्तर तक युवा प्रोबेशनरी प्रकोष्ठ की संगठनात्मक संरचना को विस्तार प्रदान करें।

प्रदेशाध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि उदय सिंह संगठन की ओर से प्रोबेशनरी नर्सेज की समस्याओं को चिन्हित करें और उनके उचित समाधान हेतु आवश्यक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से अंजाम दें। यह कदम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने और प्रोबेशनरी नर्सिंग अधिकारियों की आवाज़ को एक मंच देने के लिए उठाया गया है।

इस नियुक्ति से भरतपुर संभाग के सभी नियमित एवं अनियमित नर्सेज में खुशी की लहर है। सभी ने संगठन द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह नियुक्ति क्षेत्रीय नर्सिंग समुदाय की समस्याओं के निराकरण में मील का पत्थर साबित होगी।

« पिछली ख़बर जयपुर में युवक ने अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली, बीमारी से... अगली ख़बर » भरतपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, पुलिस ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें