🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

जयपुर में युवक ने अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली, बीमारी से था परेशान

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 09 Jun 2025 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जयपुर में युवक ने अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली, बीमारी से था परेशान

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक ने अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करौली निवासी रविन्द्र उपाध्याय (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नारायण सरोवर इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहता था।

थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र सिंह के अनुसार, रविन्द्र पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और मानसिक रूप से तनाव में था। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे, जब उसके माता-पिता हॉल में सो रहे थे, रविन्द्र उनके पास आया और अपनी कनपटी पर गोली मार ली

गोली की आवाज सुनकर माता-पिता जागे और उसे लहूलुहान हालत में बिस्तर पर गिरा पाया। परिजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटनास्थल से अवैध पिस्टल जब्त कर ली गई है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि पिस्टल कहां से लाई गई और उसके पास कैसे पहुंची

« पिछली ख़बर जयपुर में सात दिन से जारी कैब चालकों की हड़ताल समाप्त, सरकार... अगली ख़बर » उदय सिंह मीणा को RRNAU का भरतपुर संभागीय संयोजक नियुक्त किया...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें