🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

फतेहपुर घाटी में यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, 7 घायल — एक महिला की हालत गंभीर

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 11 Jun 2025 👁️ 38 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
फतेहपुर घाटी में यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, 7 घायल — एक महिला की हालत गंभीर

हिंडौन सिटी: बुधवार को खेड़लियान का पुरा से मासलपुर की गादोली जा रहा यात्रियों से भरा एक टेंपो फतेहपुर की घाटी में बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 6 महिलाएं और 1 पुरुष घायल हो गए। टेंपो सड़क से करीब 10-15 फुट नीचे आबादी क्षेत्र में गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मंजू देवी (33) को सिर में चोट आने के कारण जयपुर रेफर किया गया है।

अन्य घायलों में टेंपो चालक राजवीर (25), सुपीता देवी (20), बबिता देवी (40), वीरो (40), सुविता देवी (40) और सीमा (27) शामिल हैं। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है और सभी खेड़लियान का पुरा के निवासी हैं।

बताया गया कि यात्री गादोली में स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी घाटी की ढलान पर टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।

« पिछली ख़बर जीवन ज्योति फाउंडेशन ने हिंडौन में आयोजित किया 53वां रक्तदान... अगली ख़बर » धौलपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर छो...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें