थोरियाखेड़ा के लादू लाल गुर्जर की अनोखी पहल, भारत न्यूज़ ऑफिस में AC सुविधा से मिली गर्मी से राहत
रायपुर: थोरिया खेड़ा, 19 मई 2025: भीषण गर्मी में थोरिया खेड़ा के लादू लाल गुर्जर ने एक दिल जीत लेने वाला कदम उठाया है। भारत न्यूज़ ऑफिस रायपुर (भीलवाड़ा) में वातानुकूलित (AC) सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा करके उन्होंने मीडिया कर्मियों को गर्मी से राहत देने का बेहतरीन तोहफा दिया है।
लादू लाल कहते हैं, "पत्रकार दिन-रात जनता तक सही खबर पहुंचाने में लगे रहते हैं, इसलिए उनकी मेहनत के बीच उन्हें आराम और सुरक्षा मिलना बेहद जरूरी है। यह सुविधा उनके काम और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होगी।"
भारत न्यूज़ टीम ने इस सोच को खूब सराहा और कहा कि यह कदम न सिर्फ एक जरूरत पूरी करता है, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनता है।
टिप्पणियां (0)
अपनी राय दें