🕒 30 June 2026, Tuesday
राजस्थान

भीलवाड़ा: ग्राम थोरियाखेड़ा के ग्रामीणों ने विधायक लादू लाल पिपलिया को सौंपा ज्ञापन, गांव को ग्राम पंचायत भीटा में बनाए रखने की मांग की

द्वारा गोपाल मेघवंशी 📅 19 May 2025 👁️ 85 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भीलवाड़ा: ग्राम थोरियाखेड़ा के ग्रामीणों ने विधायक लादू लाल पिपलिया को सौंपा ज्ञापन, गांव को ग्राम पंचायत भीटा में बनाए रखने की मांग की

थोरियाखेड़ा, ग्राम थोरियाखेड़ा के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक लादू लाल पिपलिया को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि उनके गांव को ग्राम पंचायत भीटा में ही यथावत रखा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि थोरियाखेड़ा का भीटा पंचायत से वर्षों पुराना सामाजिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक जुड़ाव है। पंचायत अंतर्गत ही सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ गांव को मिलता रहा है। ऐसे में किसी भी तरह का प्रशासनिक परिवर्तन जनहित में नहीं होगा।

ज्ञापन सौंपते समय ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने गांव को भीटा पंचायत से अलग नहीं होने देना चाहते। उनका मानना है कि किसी अन्य पंचायत में शामिल करने से विकास कार्य प्रभावित होंगे और प्रशासनिक असुविधा भी बढ़ेगी। विधायक ने ग्रामीणों की बात सुनी और आश्वस्त किया कि वे इस विषय को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और ग्रामीणों की भावना के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। ग्रामवासियों ने एकजुट होकर कहा, "हमारी मांग स्पष्ट है — थोरियाखेड़ा को भीटा पंचायत में ही रखा जाए। हमारी एकता और शांतिपूर्ण प्रयास जरूर रंग लाएंगे।"

« पिछली ख़बर Bhilwara: सरकारी कर्मचारी द्वारा राजनीतिक प्रचार, आचरण नियमो... अगली ख़बर » थोरियाखेड़ा के लादू लाल गुर्जर की अनोखी पहल, भारत न्यूज़ ऑफि...
Author
संपादक (Editor)

गोपाल मेघवंशी

मिशन की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार और संपादक।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें