🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

सूरौठ में आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 11 Aug 2023 👁️ 69 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सूरौठ में आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

Karauli: कस्बा सूरौठ में विश्व आदिवासी दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। कस्बे के आराध्य देव बूढंदे बाबा मंदिर परिसर में आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई तथा मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत लोगों ने आदिवासी महापुरुष बिरसा मुंडा एवं मीन भगवान की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आदिवासी महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मंदिर के महंत हल्के मीणा, आदिवासी मीणा महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष विश्राम मीणा, कांग्रेस नेता केदार मीणा, कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री हरि सिंह सूबेदार, मीडिया प्रभारी राम प्रताप पाराशर, मोहर सिंह खिरखिड़ा, जितेंद्र मीणा, मगन मीणा, महेश सतल्ला, धर्म सिंह मीणा सहित काफी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

« पिछली ख़बर बाड़ी शहर के रेलवे स्टेशन के नजदीक कुशवाह धर्मशाला पर आयोजित... अगली ख़बर » करौली में पत्रकार के साथ पुलिस कांस्टेबल ने की अभद्रता...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें