🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

करौली में पत्रकार के साथ पुलिस कांस्टेबल ने की अभद्रता

नाराज जनता, पत्रकारों और महिलाओं ने कांस्टेबल को बर्खास्त करने की एसपी से की मांग
द्वारा News Room 📅 11 Aug 2023 👁️ 163 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली में पत्रकार के साथ पुलिस कांस्टेबल ने की अभद्रता

करौली: करौली के भीम नगर स्थित पांडे का कुआं पर महिलाओं द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं सटोरियों के खिलाफ देर रात रोड जाम किया गया। रोड जाम की खबर मिलने पर मिशन की आवाज के पत्रकार दीपक कुमार जाटव घटना को कवरेज करने घटनास्थल पर पहुंचे जहां सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों द्वारा रोड को जाम किया गया। उक्त घटना की पुलिस को जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस कांस्टेबल ऋषिकेश पहुंच जहां पर पहले से ही मिशन की आवाज के पत्रकार दीपक जाटव द्वारा लाइव रिपोर्टिंग की जा रही थी । पुलिस कांस्टेबल ऋषिकेश द्वारा पत्रकार दीपक जाटव और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता करते हुए बोला कि रोड पर रिपोर्टिंग करते हैं क्या, रिपोर्टिंग करने के कानून जानता है क्या । इस घटना को लेकर सभी पत्रकारों के मान सम्मान को हानि पहुंची है। जिससे नाराज मिशन की आवाज की पूरी टीम और करौली जिले के समस्त पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर मांग करते हुए कहा कि पुलिस कांस्टेबल को बर्खास्त कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उपरोक्त मामले में तीन दिन के अंदर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मिशन की आवाज के संपादक भूपेंद्र सिंह सोनवाल, सह संपादक ओमप्रकाश वर्मा, संवाददाता अजीम खान चिनायटा, जिला ब्यूरो चीफ दीपक कुमार जाटव, कैमरामैन हरीश कुमार, संवाददाता फिरोज बैग, पत्रकार धर्मेंद्र कुमार शर्मा, बबलू चौधरी, सागर शर्मा, सचिन शर्मा, विवेक चतुर्वेदी, जीतू जादौन एवं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के आरिफ खान, रवि तिवारा, बसपा जिला अध्यक्ष जमुना लाल जाटव, मुख्य प्रभारी दौलत जाटव, जिला प्रभारी शिव सिंह जाटव, अंबेडकर समिति अध्यक्ष उदय सिंह जाटव, इंद्राज जाटव, दिलीप कुमार जाटव, कमला देवी रामश्री ,अतर बाई, पूर्व पार्षद विमला देवी, रानी कुमारी, किशन बाई, ओमा देवी, सुमित्रा देवी, माया देवी, शीला देवी, सहित 2 दर्जन से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं।

« पिछली ख़बर सूरौठ में आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, मंदिर परिसर में क... अगली ख़बर » द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की एक दिवसीय मीटिंग सूरौठ के ग...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें