🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास लड़ेगी राजस्थान में विधानसभा का चुनाव

प्रत्याशियों को 30 तक हेलीकॉप्टर इलेक्शन सिंबल की लिस्ट जारी होगी
द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 28 Oct 2023 👁️ 304 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास लड़ेगी राजस्थान में विधानसभा का चुनाव

जयपुर: लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिद के निर्देश अनुसार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह भारतीय पार्षद ने बताया कि 27 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे चन्द्र महल गार्डन आगरा रोड स्थित जयपुर में प्रदेश एवं जिला स्तरीय मीटिंग आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी राजस्थान माननीय पृथ्वीराज यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी, एसटी प्रकोष्ठ एवं राजस्थान प्रभारी ज्ञान चंद गौतम मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता सूरज कुमार बुराडीया ने की। मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय पदाधिकारियों ने चुनावी मीटिंग में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की रीति नीति पर विस्तार से चर्चा की और लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के देश हित में दलित,पिछड़े महिलाएं ,अल्पसंख्यकों को किए गए कल्याणकारी कार्यों की भरपूर सराहना की । और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर वितरण के लिए आवेदन प्राप्त किए और मंथन किया इस मंथन में नत्थी सिंह जसोरा,सोहन सिंह आजाद, प्रभु दयाल जाटव, अशोक पारीक ,इरफान खान अजीज गोड ,सुनीता चौधरी, पत्रकार श्याम सुंदर बर्मन, अशोक जोशी, श्री लाल खरे के अलावा कई प्रकोष्ठों के कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 राजस्थान विधानसभा चुनावों को देखते हुए विधायक प्रत्याशियों के करीब 62 आवेदन प्रदेश कार्यालय जयपुर में प्राप्त किए प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मोहर लगने पर 30 अक्टूबर तक चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर के साथ जारी की जाएगी जो लिस्ट पहले जारी की वह कन्फर्म सूची नहीं है जो निरस्त है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग द्वारा प्रत्याशियों की सूची फाइनल होगी।

« पिछली ख़बर भरतपुर धौलपुर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई आयोजित... अगली ख़बर » पुष्पेंद्र भारद्वाज के 51 प्रण, सांगानेर बनेगा नंबर-1...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें