🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

करौली में भाजपा नेता राजाराम गुर्जर के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत् निकाली गई रैली

द्वारा Deepak Jatav 📅 15 Aug 2023 👁️ 250 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली में भाजपा नेता राजाराम गुर्जर के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत् निकाली गई रैली

करौली: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कई जगहों पर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत् कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में करौली विधानसभा से भाजपा संभावित प्रत्याशी राजाराम गुर्जर के नेतृत्व में कई किलोमीटर तक पैदल रैली आयोजित की गई। यह रैली मासलपुर चुंगी से लेकर मदन मोहन जी के मंदिर तक पैदल गई। इस तिरंगा यात्रा में करौली के आमजन सम्मिलित हुए।

भाजपा नेता राजाराम गुर्जर ने कहा कि हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान से लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावनाएं उत्पन्न होंगी। राजाराम गुर्जर ने करौली के शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को इस आयोजन को संपन्न कराने पर धन्यवाद दिया। और कहा कि भगवान श्री मदन मोहन जी एवं कैला मैया से प्रार्थना करता हूं की स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व आपके जीवन में ढेरों सारी खुशियां लेकर आए इसी मंगल कामना के साथ आपको इस पावन पर्व की पुनः शुभकामनाएं।

« पिछली ख़बर हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा के तहत् भाजपा नेत्री राजकुमारी गु... अगली ख़बर » लांगरा ( गुरदह ) : विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रति...
Author
संपादक (Editor)

Deepak Jatav

Deepak Jatav A Journalist And District Bureo Chief Karauli Mission Ki Awaaz

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें