हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा के तहत् भाजपा नेत्री राजकुमारी गुर्जर ने कई गांवों का किया दौरा
करौली: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे देश में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा के तहत् कई जगह रैलियां निकाली गई, लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा लगाए, कई कई जगह नेताओं ने भी इस अभियान के तहत् गांवों का दौरा किया। भाजपा संभावित प्रत्याशी राजकुमारी गुर्जर में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने विधानसभा के रोंड कलां, रिठौली, विसनपुरा, कासीरामपुरा, गुड़ला पहाड़ी, आगीर्री, सुंदरपुरा आदि कई गावों का दौरा किया।

इस अवसर पर राजकुमारी गुर्जर के साथ हर घर तिरंगा अभियान में कीशू हरसाना, अशोक बैंसला, रामजीत बैंसला, कुलदीप, बबलू, गोपाल जांगिड़, प्रमोद रिठौली व उनकी पूरी टीम रही।
राजकुमारी गुर्जर ने कहा कि इस अभियान के तहत् देश के लोगों के अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावनाएं प्रकट होंगी।
टिप्पणियां (0)
अपनी राय दें