🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

टेनिस बॉल प्रतियोगिता में रीझवास ने धुरसी को हराया

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 09 Aug 2023 👁️ 76 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
टेनिस बॉल प्रतियोगिता में रीझवास ने धुरसी को हराया

सूरौठ, करौली: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाईजट्ट के तत्वाधान में टेनिस बॉल प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरौठ के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रधानाचार्य रहीमुद्दीन खान व शारीरिक शिक्षक नरेंद्र बाबा ने बताया कि टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रीझवास (ए टीम) एवं धुरसी (एम टीम) के बीच खेला गया जिसमें रीझवास (ए टीम) विजेता रही। बताया गया कि धुरसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में उतरी रीझवास टीम ने महज 4 ओवर में ही 86 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में स्कोरर लव तिवाड़ी रहे।

फाइनल मुकाबले से पूर्व जिला शूटिंग बाल संघ के सचिव विश्राम मीणा, प्रधानाचार्य रहीमुद्दीन खान, वीरेंद्र सिंह राजावत आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर व्याख्याता बने सिंह मीणा, पालान सिंह गंधार, ओमवीर, मुकेश चंद्र भागौड, सुरेंद्र कुमार शर्मा, भूप सिंह, धर्मेंद्र, अरुण डागुर , रश्मि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर भाजपा के नेता समय सिंह जाटव ने क्षेत्रीय पत्रकारों से की प्र... अगली ख़बर » जोगी समाज की बैठक आयोजित, समाज सुधार के संबंध में की चर्चा...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें