🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

हिंडौन में एससी,एसटी महापंचायत ने दिया 21 अगस्त को भारत बंद का समर्थन

करौली धौलपुर सांसद, हिंडौन विधायक, नगर सभापति सहित कई जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिनिधित्व
द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 19 Aug 2024 👁️ 70 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हिंडौन में एससी,एसटी महापंचायत ने दिया 21 अगस्त को भारत  बंद का समर्थन

Karauli: उच्चतम न्यायालय के आरक्षण के फैसले को लेकर एससी, एसटी के समस्त प्रतिष्ठित लोगों की विशाल महापंचायत का आयोजन बयाना रोड जाटव बगीची में पूर्व प्रधान शिवराज मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। एससी एसटी महापंचायत में आगामी 21 अगस्त 2024 को भारत बंद को लेकर सुबह 11:00 बजे जाटव बगीची हिंडौन में इकट्ठा होंगे जहां से उपखंड अधिकारी हिंडौन सिटी को ज्ञापन दिया जाएगा । एससी ,एसटी महापंचायत एक विशेष निर्णय लिया गया जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण बचाओ समिति का गठन हुआ। हिंडौन विधानसभा के प्रतिनिधित्व करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ,विधायक हिंडौन अनीता जाटव ,नगर परिषद सभापति हिंडौन बृजेश कुमार जाटव एवं प्रधान पंचायत समिति हिंडौन विनोद कुमार जाटव एवं श्रीमहावीरजी प्रधान उनके साथ ही निर्धारित समिति इस आंदोलन का नेतृत्व करेगी।

जाटव बगीची की इस महापंचायत में सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी ताराचंद जाटव, आदिवासी मीणा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर मुंदरी, तेज सिंह महावर ,बत्ती लाल मीणा ,रामचरण खुरसटपुरिया, नेमीचंद तेसगांव, अमर सिंह जाटव, राष्ट्रपति पुरस्कृत पूरणमल जाटव, धर्म सिंह सरपंच, रिंकू खेड़ी हेवत ,अशोक मिल्कीपुर ,हरिचरण सरपंच ,सुरेश करसोलिया, परसोत्तम बंसीवाल, समय सिंह फौजी संतराम वर्मा, फूल सिंह गुरुजी, मनीष जाटव, अश्वनी, बाबूलाल बंसीवाल ,रमेश तिवारा आदि सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर Karauli: केंद्रीय नवोदय विद्यालय में किया गया पौधारोपण... अगली ख़बर » सोशल मीडिया के जरिए मिशन चलाकर पीड़ित परिवार के लिए किया लाख...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें