🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

द्वारा News Room 📅 30 Jul 2023 👁️ 90 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

भरतपुर: राज्य सरकार की बजट घोषणा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन मय इंटरनेट कनैक्टिविटी वितरण हेतु शिविरों के सफल संचालन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है।

जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत प्रथम चरण में राज्य में 40 लाख महिला लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरण 10 अगस्त 2023 से शिविरों के माध्यम से किया जायेगा। जिले में शिविरों के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन कर प्रभावी निगरानी हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में किया गया है तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर भरतपुर, अतिरिक्त जिला कलक्टर डीग, कोषाधिकारी, उप विधि परामर्शी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक एवं प्रोग्रामर सदस्य होंगे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगे। यह कमेटी जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेगी।

« पिछली ख़बर "नही सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत बीजेपी नेता अमर सिंह खरैर... अगली ख़बर » भाजपा के युवा नेता समय सिंह जाटव ने दर्जनों गांवों किया दौरा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें