🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

Karauli: गुमानो माता की आरती कर रविन्द्र मीना ने पदयात्रियों को किया रवाना

सैकड़ों महिला-पुरुषों के साथ बाजारों में होकर निकली कलश यात्रा
द्वारा Deepak Jatav 📅 26 Oct 2023 👁️ 165 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: गुमानो माता की आरती कर रविन्द्र मीना ने पदयात्रियों को किया रवाना

करौली: यहां नगाडखाना दरवाजे के पास नवल बिहारी जी मंदिर से करणपुर की गुमानो माता के लिए विसर्जन पदयात्रा रवाना हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख संतों के साथ बसपा प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना उपस्थित हुए, जिन्होंने गुमानो माता की आरती कर पदयात्रियों को रवाना किया। इस दौरान बाजारों में होकर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। बसपा प्रत्याशी रविन्द्र मीना भी पदयात्रा के जुलुश में शामिल हुए, जिन्होंने बाजार में सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

गुमानो माता भक्त मंडल, करौली के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, रवि जिंदल, दिनेश चंद शर्मा, पूरन चंद, विपिन शुक्ला, गुड्डू बजाज, केशव सिंहल, शिंभू शर्मा, टीकम चंद शर्मा आदि ने बताया कि मुख्य अतिथि एडवोकेट रविन्द्र मीना का नवल बिहारी जी मंदिर पहुंचने पर समिति से जुड़े समाजसेवी शिंभूदयाल और समिति अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने शॉल और माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। उन्हें गुमानो माता की तस्वीर भी भेंट की गई। इस मौके पर ध्रुवघटा के संत हरिंद्रानंद महाराज और अन्य संत भी विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिनका भी समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने सम्मान किया। मुख्य अतिथि रविन्द्र मीना ने गुमानो माता की आरती की और कलश यात्रा तथा पदयात्रियों को रवाना किया। पदयात्रियों का जुलुश बैडबाजों व कलश यात्रा और गुमानो माता के रथ के साथ बाजारों में होते हुए निकला।

इस दौरान बसपा प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना और संत हरिंद्रानंद महाराज भी सभी धर्मप्रेमियों के साथ बाजारों में होकर निकले और सभी का अभिवादन किया।

« पिछली ख़बर बुराई के प्रतीक रावण का हुआ दहन, बजरंग अखाड़ा ने दिखाए हैरतअ... अगली ख़बर » भरतपुर धौलपुर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई आयोजित...
Author
संपादक (Editor)

Deepak Jatav

Deepak Jatav A Journalist And District Bureo Chief Karauli Mission Ki Awaaz

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें