🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

बुराई के प्रतीक रावण का हुआ दहन, बजरंग अखाड़ा ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, विभिन्न झांकियां रही आकर्षण

द्वारा अजीम खान 📅 25 Oct 2023 👁️ 78 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बुराई के प्रतीक रावण का हुआ दहन, बजरंग अखाड़ा ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, विभिन्न झांकियां रही आकर्षण

करौली: हिन्डौन सिटी 24 अक्टूबर आज विजयदशमी पर्व पर नगरपरिषद हिन्डौन सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज विभिन्न झांकियां निकाली गई जिनमें भगवान श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान जी, श्रीकृष्ण राधा, भोलेनाथ जी, श्री गणेश जी की सजीव झांकियां सजा कर निकाली गई रैली में शामिल मुख्य आकर्षण बजरंग अखाड़ा रहा। जिसमें अखाड़े के वीरों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए जिनमें बाइक को हाथों से पकड़ उठाना, कांधे पर उठाना, छाती पर पत्थर, ईंटें रखकर उनको तोड़ना, लट्ठबाजी, तलवारबाज़ी, ट्रैक्टर को अपनों शरीर पर से होकर निकालना आदि करतब दिखाए गए।

रैली हिन्डौन के नक्काश की देवी स्थित राजकीय विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से होते हुए मोहन नगर, मंडी में होते हुए मुख्य सड़क मार्ग से सुनियोजित स्थान जलसेन मैदान में पहुंची। जहां पर हजारों लोगों की मौजूदगी में रावण दहन किया गया।

« पिछली ख़बर सूरौठ: शप्तचंडीय महायज्ञ और रामचरितमानस पाठ का समापन... अगली ख़बर » Karauli: गुमानो माता की आरती कर रविन्द्र मीना ने पदयात्रियों...
Author
संपादक (Editor)

अजीम खान

मिशन की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार और संपादक।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें