🕒 28 June 2026, Sunday
राजस्थान

सूरौठ: शप्तचंडीय महायज्ञ और रामचरितमानस पाठ का समापन

50 हजार से अधिक लोगों ने भंडारे में पाई प्रसादी 3 वर्ष 3 माह से चल रहा है अखंड रामायण का पाठ
द्वारा अजीम खान 📅 25 Oct 2023 👁️ 114 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सूरौठ: शप्तचंडीय महायज्ञ और रामचरितमानस पाठ का समापन

हिंडौन सिटी: चिनायटा स्थित मां चामुंडा माता मंदिर पर शप्तचंडीय महायज्ञ और रामचरितमानस पाठ के समापन पर ग्रामीणों के लिए आयोजित भंडारे में मंगलवार को अद्भुत नजारा देखने को मिला। भंडारे में करीब 50 हजार लोगों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। 

मंदिर के महंत बाबा रामलला दास जी महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर में कामदगिरी पीठाधीश्वर रामस्वरूप आचार्य की ओर से राम कथा का वाचन किया गया जिसमें भगवान श्री राम की कथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया। भंडारे में सुबह 11 बजे से ही ग्रामीणों को पंगत में बैठकर भोजन शुरू कराया गया। इससे पूर्व कन्याओं का पूजन किया गया। 

यह भंडारे की खासियत

भोजन के रूप में खीर पुआ व मिक्स सब्जी बनाई गई। जिसमें 3700 किलो दूध की खीर बनाई गई वहीं 150 क्विंटल यानी 15 हजार किलो आटे से पुआ का प्रसाद बनाया गया। हजारों लोगों की प्रसादी वितरण में 500 से अधिक विभिन्न गांवों के स्वयंसेवक सेवा दे रहे हैं। 

वही 150 हलवाइयों के द्वारा 30 से अधिक भट्टियों पर भोजन बनाया गया। जयकारों के साथ गांव में उत्साह का माहौल नजर आया। हिंडौन, सूरौठ, जटनंगला, शेरपुर, ढिंढोरा, खेड़ी हैवत सहित कई गांवों के लोगों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। 

3 वर्ष 3 माह से अखंड रामायण का चल रहा पाठ

यहां श्री रामचरित मानस पाठ 3 वर्ष 3 माह से अखंड रूप में जारी है। चिनायटा गांव के 250 घरों ने यह जिम्मेदारी ली। जिसमें 5 दिन गांव के 5 व्यक्ति रामायण पाठ करेंगे। इस हिसाब से 1250 व्यक्तियों द्वारा रामायण पाठ का वाचन किया गया। ग्रामीण आपसी सहमति से पांच जनों को जिम्मेदारी देते हैं।

« पिछली ख़बर RPSC आवेदन फॉर्म में संशोधन का मिला एक ओर मौका... अगली ख़बर » बुराई के प्रतीक रावण का हुआ दहन, बजरंग अखाड़ा ने दिखाए हैरतअ...
Author
संपादक (Editor)

अजीम खान

मिशन की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार और संपादक।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें