🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

युवा कांग्रेस संभाग स्तरीय बैठक में करौली जिला अध्यक्ष ने सेकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ लिया भाग

भरतपुर में किया गया राजस्थान युवा कांग्रेस संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन।
द्वारा News Room 📅 14 Jul 2023 👁️ 74 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
युवा कांग्रेस संभाग स्तरीय बैठक में करौली जिला अध्यक्ष ने सेकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ लिया भाग

आज भरतपुर मे राजस्थान युवा कांग्रेस संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार दोहराने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में करौली जिला अध्यक्ष खेमसिंह मीणा सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ इस संभाग स्तर की बैठक में पहुंचे।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रभारी मोहमद शाहिद डेडिकेट, प्रदेश अध्यक्ष यशवीर शूरा, संभाग प्रभारी राकेश मीणा आदि ने संबोधन किया तथा युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में दुबारा से कांग्रेस सरकार दोहराने का संकल्प लिया।

करौली जिले से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव कृपाल मीणा, हिण्डौन विधानसभा अध्यक्ष फैजान खान, करौली विधानसभा अध्यक्ष इरसाद खान, टोडाभीम विधानसभा अध्यक्ष अभिराज मीणा, सपोटरा विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश मीणा, ब्रजेश कटकड व रंजीत सिंघानिया आदि उपस्थित रहे। करौली के अलावा सवाई माधोपुर, अलवर व भरतपुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजस्थान युवा कांग्रेस की इस संभाग स्तर बैठक मे भाग लिया।

« पिछली ख़बर कृपाल जघीना की हत्या के आरोपी कुलदीप जघीना की बदमाशों ने की ... अगली ख़बर » कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सूरौठ में बैंड बाजे के स...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें