🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

यूथ फॉर जॉब फाउंडेशन करौली की ओर से मनाया गया विश्व विकलांग दिवस

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 42 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
यूथ फॉर जॉब फाउंडेशन करौली की ओर से मनाया गया विश्व विकलांग दिवस

हिंडौन सिटी, करौली: विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर यूथ फोर जाॅब फाउंडेशन करौली कि ओर से विश्व विकलांग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिओम शर्मा व विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एन्टी करप्शन मिशन करौली के जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी धंधावली, कमल किशोर, प्रहलाद अध्यापक व अध्यक्षता यूथ फोर जाब फाउंडेशन के जिला हैड प्रहलाद बैनीवाल ने की । फाउंडेशन कि ओर से सभी अतिथियो का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर पधारे पत्रकार चरणसिंह डागुर , विशाल चतुर्वेदी का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि ने कहा कि दिव्यांगो के रोजगार/स्वरोजगार के लिए राजस्थान में केवल 8 जिलो में केन्द्र खुले हुए हैं जिनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपना रोजगार पाए। फाउंडेशन के जिला हैड प्रहलाद बैनीवाल ने कहा कि सभी सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं से जिले के दिव्यांगो का डाटा प्राप्त कर प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में सम्पूर्क किया जा रहा है जिससे कोई भी दिव्यांग रोजगार नहीं रहे । इस अवसर पर यूथ फोर जाब फाउंडेशन करौली के जिला कोडिनेटर मुकेश सिंह, हरिओम शर्मा, बबलू , रिंकेश, राकेश, सुरेन्द्र, विशाल, प्यारसिंह , सुगर , लक्ष्मी , चंचल आदि दिव्यांग मौजूद रहे ।

« पिछली ख़बर न्यायिक कर्मचारियों ने चौथे दिन भी किया कार्य का बहिष्कार,... अगली ख़बर » Karauli News : हत्या व फायरिंग के मामले मेंसात आरोपी गिरफ्ता...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें