🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

न्यायिक कर्मचारियों ने चौथे दिन भी किया कार्य का बहिष्कार,

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 61 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
न्यायिक कर्मचारियों ने चौथे दिन भी किया कार्य का बहिष्कार,

अदालतों में नहीं हो सका कामकाज

करौली: सहायक कर्मचारी सुभाष महरिया की जयपुर में न्यायाधीश के निजी आवास पर हुई संदिग्ध मृत्यु के मामले को लेकर न्यायिक कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों के अवकाश पर रहने से न्यायालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। शनिवार को प्रांतीय प्रतिनिधि संतोष मंगल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जिला न्यायालय परिसर में धरना स्थल पर पहुंचकर कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान सर्वसम्मति से एकजुट होकर आगे भी प्रांत के आव्हान पर कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया तथा दोषी व्यक्ति के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज होने तथा मांगपत्र की मांगे पूरी नहीं होने तक सांकेतिक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान सुरेश जोशी, आकाश भारद्वाज, नीरज, बंटू, रामकल्याण, प्रकाश मीना, कबीर, मोहरपाल, चंद्रदीप जैन, बबलू, रहीश खान, भानु, राधेश्याम, तस्लीम,महेश, गोविंद, दामोदर,रविंद्र ड्राइवर, राजाराम,मनोज, संतोष मंगल,प्रांतीय प्रतिनिधि राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा करौली सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर जब आपके संबंध अच्छे होते है तो पूरा जिला अच्छा चलता है - डीआ... अगली ख़बर » यूथ फॉर जॉब फाउंडेशन करौली की ओर से मनाया गया विश्व विकलांग ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें