🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

सहकारी समिति अध्यक्ष का सम्मान समारोह हुआ आयोजित, बोले हमेशा किसानों के हित में काम करेंगे

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 41 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सहकारी समिति अध्यक्ष का सम्मान समारोह हुआ आयोजित, बोले हमेशा किसानों के हित में काम करेंगे

भरतपुर: वैर उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में आने वाली ग्राम सेवा सहकारी समिति जीवद के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकरिणी का सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम अंजरोंदा वैर में किया गया। जिसमें कृषि उपज मंडी समिति के व्यापार संघ वैर अध्यक्ष भूरा सिंह अंजरोंदा को निर्विरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर धनीराम धाकड पूर्व सरपंच लुहासा को निर्वाचित घोषित किया गया।

ग्राम सेवा सहकारी समिति के निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष भूरा सिंह ने सम्मान समारोह में क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे निर्विरोध अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी कार्यकरिणी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे क्षेत्र के किसानों के हित में खेती, किसानी से सम्बन्धित मिलने वाली आधुनिक तकनीकी जानकारी, रसायनिक खाद, बीज, यूरिया को समय पर उपलब्ध कराने को भरसक प्रयास किए जाएंगे और हमेशा किसान के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य बनय सिंह सैनी, निर्भय सिंह, मांगीलाल विश्वेंद्र सिंह, मवासी, केशव देव, कुमेरसिंह, बद्री, जीतो, सुआ सभी का सम्मान पुष्प माला साफा से ग्राम सेवा सहकारी समिति के क्षेत्रीय किसान कमेटी एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्य किसानों ने माला साफा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीवान सरपंच प्रतिनिधि गड़सिया खेड़ली, महेश सरपंच प्रतिनिधि चकधरसोनी, पूर्व सरपंच दरबारी, राजेंद्र सरपंच प्रतिनिधि सुहांस, सहकारी समिति सचिव दौलत राम, प्रह्लाद राजगढ़, सुरेश सांवल, गोमती ट्रेडर्स, रमनलाल, हरपाल, अमित, गोविंद मुहारी, राकेश के साथ गौड कृषि उपज मंडी समिति वैर के कार्यकारी मंडी सचिव घमंडी सिंह बयाना कई व्यापारी मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर भीमबॉल बन रही है जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार... अगली ख़बर » हथियारों के बल पर 6 बैंकों की लूट को अंजाम देने वाले बदमाश ग...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें