🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

भीमबॉल बन रही है जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 37 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भीमबॉल बन रही है जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार

सुविधा संपन्न लोगों को अपरिग्रह से जरूरतमंदों की करनी चाहिए मदद - प्रो अरविंद वर्मा

भरतपुर: भीम वॉल के तहत सान्तरुख में निशुल्क सैनिटरी नैपकिन, वस्त्र, जूते, चप्पल, ऊनी वस्त्र, रजिस्टर, ज्योमेट्री बॉक्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. अरविंद वर्मा ने कहा की भरतपुर के मोहल्ले एवम् गाँव विभिन्न तरह की असुविधा से ग्रस्त हैं ऐसे में सुविधा संपन्न लोगों को सुविधाविहीन लोगों तक अपरिग्रह की भावना से प्रेरित होकर जरूरत मंद लोगों की सेवा करनी चाहिए यह मार्ग न सिर्फ शांति और संतुष्टि भरा है, अपितु वर्तमान समय में संसाधनों के असमान संचय के कारण समानता परक समाज निर्माण हेतु एक सही उपाय भी है।मोहल्ले विकास की मूलभूत जरूरतों से बहुत पिछड़े हुए हैं, इनके विकास को शहरी प्रशासन को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए, इन मोहल्लों एवम् गाँवों में अवैध शराब एक प्रमुख समस्या है। डॉ रेणु ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी सजग लोगों के सहयोग से चलाया जा रहा है जो दान और संस्कृति के सामंजस्य से पे बैक टू सोसाइटी को फलीभूत कर रहा है ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक सोहार्द एवं विकास की परिकल्पना पल्लवित होती है ।

प्रो. हेम सिंह ओझा ने कहा की भीम वॉल के कार्यक्रम सिर्फ़ सामग्री वितरण तक ही केंद्रित नहीं अपितु ये परस्पर विचार विमर्श के भी केंद्र हैं जहां लोगों के साथ उपयोगी विचार शेयर किए जाते हैं। इस अवसर पर प्रो. वैष्णवी शाह गुर्जर, आकाश सिंह ,देवेश,अनूप,रोहित, मनस्व वर्मा,मयन वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मोजूद रहे।

« पिछली ख़बर Karauli News: सोशल मीडिया पर अपराधियों/ गैंगस्टर्स का महिमा ... अगली ख़बर » सहकारी समिति अध्यक्ष का सम्मान समारोह हुआ आयोजित, बोले हमेशा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें