🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

गाड़ियां लोहारों को पुलिस ने दिया सामाजिक बुराइयों दूर करने का संदेश

द्वारा पिन्टू सोनवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
गाड़ियां लोहारों को पुलिस ने दिया सामाजिक बुराइयों दूर करने का संदेश

सरकारी योजनाओं का लें लाभ बच्चों को दें शिक्षा - प्रेम भास्कर

भरतपुर: वैर पुलिस का काम प्रमुख रूप से जनता को सुरक्षा मुहैया कराना है परंतु स्थानीय पुलिस सामाजिक सुधार एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार जैसे कामों के लिए भी काम कर रही है, इसी संदर्भ में नया बस स्टैंड स्थित गाड़ियां लोहारों के आवास स्थल पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी प्रेम भास्कर ने भाग लिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुनील कुमार ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवसाई जलसिंह सैनी मौजूद रहे, पुलिस ने गाड़िया लोहारों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने का संकल्प दिलाया साथ ही मृत्यु भोज आदि कुरीतियों को बंद करने व शराब पीने से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया, थानाधिकारी प्रेम सिंह भास्कर ने गाडिया लोहार को बताया कि बच्चों को आवश्यक रूप से पढ़ाएं सरकार निशुल्क शिक्षा दे रही है इसके अलावा भी बहुत सारी सरकार की योजना है जिनका लाभ उठाएं भास्कर ने सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा जरूरत के समय उनकी सहायता करने का आश्वासन दिया, गाड़िया लोहारों की वयोवृद्ध महिला रानी ने बताया कि उसके भाई ने शिक्षा प्राप्त की आज वह सरकारी शिक्षक है उसने अपने पूरे परिवार की व्यवस्था को बदल लिया इसी प्रकार हम सभी को अपने बच्चों को शिक्षा आवश्यक रूप से दिलानी चाहिए।

विद्यार्थी सुनील ने बताया कि मैं इस समय दसवीं क्लास में पढ़ रहा हूं कक्षा 9 में मेरे 90+ नंबर आए थे मुझे विश्वास है कि मैं अब दसवीं में अच्छे नंबरों से पास हो जाऊंगा मैं भी गाड़ियां लोहारों में ही जन्मा हूं , पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में गाड़ियां लोहारों की महिला पुरुषों ने भाग लिया | कार्यक्रम में पुलिसकर्मी बृजभान सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे | उपस्थित सभी गाड़िया लोहारों को पुलिस द्वारा बिस्कुट के पैकेट वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ |

« पिछली ख़बर डॉ आंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (आजाक) ने... अगली ख़बर » राजकीय अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की घोर लापरवाह...
Author
संपादक (Editor)

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें