🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

विधानसभा प्रत्याशी कर रहे हैं क्षेत्र का दौरा

द्वारा पिन्टू सोनवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 62 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
विधानसभा प्रत्याशी कर रहे हैं क्षेत्र का दौरा

वैर, भरतपुर: राजस्थान में आगामी चुनाव हेतु विधानसभा प्रत्याशी कर रहे हैं क्षेत्रों का दौरा, इसी प्रकार वैर विधानसभा से सुनील जाटव सुहारी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र वैर के गांव गुठाकर, रायपुर,वैर जगजीवनपुर, समराया, तुहारी, खोरी, सिरस आदि गांवों का तूफानी दौरा किया, ग्राम वासियों द्वारा सुनील जाटव को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें मुख्य रुप से सड़क, शिक्षा, परिवहन, पेंशन, रोजगार, चिकित्सा, बिजली एवं पीने के पानी जैसी विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ लोगों द्वारा व्यक्तिगत समस्याओं से अवगत कराया गया, सुनील जाटव द्वारा लोगों की समस्याओं को डायरी में नोट कर समय पर समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

सुनील जाटव ने गुठाकर में चल रहे दंगल कार्यक्रम में भाग लिया गया एवं दंगल पार्टियों का सम्मान किया गया तथा रायपुर में सिद्ध बाबा के आश्रम पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कबीर आश्रम से निकाली गई कलश यात्रा में भाग लिया गया, क्षेत्र के लोगों द्वारा युवा प्रत्याशी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

« पिछली ख़बर अंबेडकर पार्क समिति करौली का अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न... अगली ख़बर » Ajmer News : ब्यावर के आस पास की ग्राम पंचायतों को ब्यावर मे...
Author
संपादक (Editor)

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें