🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

भगवतसिंहपुरा में दहेज मुक्त विवाह की अनूठी पहल: दहेज में एक रुपए और नारियल लेकर की शादी, दहेज मुक्त विवाह को दिया बढ़ावा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 34 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भगवतसिंहपुरा में दहेज मुक्त विवाह की अनूठी पहल: दहेज में एक रुपए और नारियल लेकर की शादी, दहेज मुक्त विवाह को दिया बढ़ावा

देश में आए दिन दहेज के नाम पर बहू को प्रताड़ित करने, मारने-पीटने और दहेज नही देने के कारण हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग दहेज न लेकर दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भगवतसिंहपुरा गांव में देखने को मिला है, जिसमें वर पक्ष की ओर से दहेज प्रथा को समाप्त करने की पहल कर समाज में एक नई मिसाल पेश की है।

झोड़िंडा भोजपुरा, फागी, जयपुर निवासी सुरेश कुमार के पुत्र इंजीनियर वैभव की शादी भगवतसिंहपुरा, झाग, मौजमाबाद, जयपुर निवासी रामजीलाल बैरवा की पुत्री निशा के साथ तय हुई थी, जिसमें दूल्हे व दूल्हे के पिता ने दहेज लेने से मना कर दिया। दोनों परिवारों ने मिलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का संदेश देकर एक नई मिसाल पेश की है। शादी की रस्मों के दौरान जब दुल्हन को उपहार के रूप में दहेज देना था तब दूल्हे इंजीनियर वैभव के पिता सुरेश कुमार ने शगुन के रूप एक रुपए और नारियल लेकर की शादी, दहेज मुक्त विवाह को दिया बढ़ावा दिया।

दूल्हे के पिता ने बताया कि वर्तमान समय में दहेज देने की होड़ से मची हुई है। इस होड़ में लड़की का पिता यदि गरीब हैं तो उसको उधार लेकर दहेज देना पड़ता और वह इस उधारी से जिंदगी भर मुक्त नही हो पाता । इसलिए समाज में दहेज रूपी कुरीति को खत्म करने एवं समाज को नया संदेश देने के लिए उन्होंने अपने बेटे की शादी में दहेज नही लेकर समाज को एक नया संदेश देने का प्रयास किया हैँ।

« पिछली ख़बर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आए एंजेल फाउंडेशन और सरकार ग्रुप... अगली ख़बर » नये संसद भवन का लोकार्पण पर इसका नामकरण भारत रत्न डा. भीमराव...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें