🕒 06 July 2026, Monday
राजस्थान

डांग क्षेत्र के विकास में नहीं रहेगी कोई कमी, बोले मंत्री रमेश मीणा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 65 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
डांग क्षेत्र के विकास में नहीं रहेगी कोई कमी, बोले मंत्री रमेश मीणा

सरकार और मुख्यमंत्री डांग विकास के लिए संवेदनशील पंचायत जनप्रतिनिधि ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी

करौली: पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश सरकार डांग विकास के लिए संवेदनशील है। अनेक सौगात डांग क्षेत्र को मिली हैं और जिले के पंचायत जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर अन्य विकास कार्य भी जल्द साकार होंगे। कैलादेवी में जिला परिषद सदस्यों के दीपावली मिलन समारोह में मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि जिला परिषद सदस्य की ग्रामीण विकास में महती भूमिका है। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों को एकजुटता के साथ विकास में जुटने का संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि करौली जिला प्रमुख निर्विरोध चुना जाना एक मिसाल है। और यह संदेश प्रदेश ही नहीं देश भर में गया है। मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि सरकार और उनकी मंशा पंचायत राज विभाग की योजनाओं को गांवों की निचली इकाई तक पहुंचाना है। उनका प्रयास रहेगा कि सुदूर डांग क्षेत्र में बसने वाला ग्रामीण भी विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो।

मंत्री ने दुर्गम डांग क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के साथ विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि वे स्वयं ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं साथ ही ग्रामीणों के बीच जाकर उनके दुख दर्द जानते हैं। इसी आधार पर विकास और समस्या समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री के पहुंचने पर जिला प्रमुख शिमला देवी जिला प्रमुख प्रतिनिधि रकखी बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया।

जिला परिषद सदस्यों ने विभिन्न समस्याएं रखी जिन पर मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मौके पर उप जिला प्रमुख करौली, जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सोलंकी, रामकेश मीणा कैलादेवी, सुरेश गुर्जर बिंदापुरा, रामसहाय मीणा गुरदह सहित अन्य जनप्रतिनिधि कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुनी समस्या दिए निर्देश

मंत्री रमेश मीणा ने कैलादेवी में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। मंत्री की पहुंचने पर कैला देवी क्षेत्र के अलावा करणपुर मामचारी अतेवा सहित अन्य गांव के ग्रामीण भी कैलादेवी पहुंचे और मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखी। ग्रामीणों ने प्रमुख तौर पर विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने नियमित बिजली आपूर्ति किसानों को रात में बिजली देने गांवों में पेयजल समस्या जर्जर सड़क आदि की समस्याएं रखी। मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्रमुखता से कराया जाएगा।

« पिछली ख़बर थाना जबेरा में नशा मुक्ति कार्यक्रम, किया जागरूक... अगली ख़बर » राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करौली जिला हॉकी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें