🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

Jaipur News: बुजुर्ग महिला के पैर काटने की घटना का खुलासा करने वाले कांस्टेबल का होगा प्रमोशन, डीजीपी ने की घोषणा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 54 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Jaipur News: बुजुर्ग महिला के पैर काटने की घटना का खुलासा करने वाले कांस्टेबल का होगा प्रमोशन, डीजीपी ने की घोषणा

हजारों की भीड़ में अपराधी को पहचानने वाले कांस्टेबल को प्रमोशन देकर बनाया जायेगा हैड कांस्टेबल, डीजीपी ने की गैलेंट्री प्रमोशन की घोषणा, जयपुर में 108 वर्षीय महिला के पैर काटकर कड़े लूटने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के कड़े व सोने का जोल्या किया बरामद

जयपुर। गंगापोल गेट के बाहर मीणा कॉलोनी निवासी 108 वर्षीय जमना देवी के पैर काटकर लूटने वाले पुराने किरायेदार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पुरे शहर को झकझोर दिया था। पुलिस ने महिला के पुराने किराएदार को गिरफ्तार किया और उससे लूट के चांदी के कड़े व जोल्या बरामद क्र लिए है । उधर एसएमएस अस्पताल में मंगलवार सुबह जमना देवी ने ज्यादा खून बहने की वजह से दम तोड़ दिया।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग महिला भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में रहती थी और यहां पर इस तरह की वारदात होना गंभीर मामला है। लेकिन लोगों की आवाजाही में सबसे पहले आरोपी की पहचान कांस्टेबल प्रधान ने की। इस पर पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने कांस्टेबल प्रधान को गैलेंट्री प्रमोशन देने की घोषणा की है।

कर्जा चुकाने के लिए दी वारदात को अंजाम
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा ने बताया कि आरोपी प्रकाश प्रजापत (27) करीब चार वर्ष पहले जमना देवी के मकान में किराए से रहता था। फिर नजदीक दूसरी जगह किराए पर रहने लगा, लेकिन जान पहचान होने पर जमना देवी मीणा के घर आता जाता रहता था। गलत शौक के चलते आरोपी प्रकाश प्रजापत ने कर्जा कर लिया। आरोपी से रुपए उधार देने वाले दीपावली पर लौटाने के लिए कह रहे थे तब आरोपी ने जमना देवी के चांदी के कड़े व सोने का जोल्या लूटने की साजिश रची।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आई स्कूटी तो पकड़

पुलिस उपायुक्त परिस देशमुख ने बताया कि वारदात के बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तब एक स्कूटी पर एक व्यक्ति नजर आया। स्कूटी की तलाश की गई तो पता चला कि वह चाय की थड़ी वाले प्रकाश प्रजापत की है और वह जमना देवी के घर किराए पर रहता था। अब बुजुर्ग महिला के आगे दो गली छोड़कर रह रहा है। तब आरोपी को पकड़कर कड़ी पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। बाद में लूट का सामान बरामद किया। आरोपी प्रकाश प्रजापत जमवारामगढ़ का रहने वाला है

« पिछली ख़बर Karauli News : सपोटरा में घटित घटना पर परिवार जनों से मिले म... अगली ख़बर » जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की मीटिंग विनायक रिसोर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें