🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

Karauli News : सपोटरा में घटित घटना पर परिवार जनों से मिले मंत्री रमेश मीणा, सहायता की घोषणा की

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli News : सपोटरा में घटित घटना पर परिवार जनों से मिले मंत्री रमेश मीणा, सहायता की घोषणा की

Karauli News : कल सपोटरा के मेदपुरा गांव में मिट्टी ढहने से हुई 6 लोगों की मृत्यु की दुःखद घटना पर आज मंत्री रमेश मीणा ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुँच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ हूँ। मंत्री रमेश मीणा ने मृतक के परिजनों के सिर पर हाथ फेरा तो बिलख कर रो पड़े ।

कल हुई थी 6 लोगो की मौत

कल सपोटरा के मेदपुरा में मिट्टी की ढ़ाय गिरने से हो गई थी, परिवारजन मकान की लीपापोती के लिए मिट्टी लेने गई थी जिसमे बच्ची भी शामिल है। मरने वालो में 3 बच्ची व 3 महिला शामिल है ।

परिवार को मदद की घोषणा

रमेश मीणा ने कहा है कि मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपए की सहायता दिलाई जाएगी साथ ही सपोटरा सरपंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी 8 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। परिवार की मदद हेतु एसडीएम अनुज भारद्वाज को निर्देशित किया गया है।

रास्ते के लिए भी की घोषणा

मेदपुरा के रास्ते खराब पड़े है ग्रामीणों को आनेजाने में परेशानी होती है इसको देखते हुए मंत्री रमेश मीणा ने मेदपुरा गांव के रास्ते के लिए भी विधायक कोष से 10 लाख रुपए की घोषणा की।

« पिछली ख़बर Karauli News: मिट्टी की ढाय ढहने से 6 लोगों की मौत, कई लोग घ... अगली ख़बर » Jaipur News: बुजुर्ग महिला के पैर काटने की घटना का खुलासा कर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें