🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

करौली: रारा शाहपुर में तहसील प्रशासन ने हटाया पक्का अतिक्रमण

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 47 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली: रारा शाहपुर में तहसील प्रशासन ने हटाया पक्का अतिक्रमण

आम रास्ते में दासेबंदी कर किया था अवैध कब्जा, तहसीलदार ने जेसीबी से ध्वस्त करवाया

सूरौठ, करौली: चिनायटा ग्राम पंचायत के गांव रारा शाहपुर में बुधवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। आम रास्ते में दासेबंदी कर किए गए पक्के अतिक्रमण को तहसीलदार गजानंद मीणा एवं राजस्व टीम ने जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया। इस दौरान पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की तहसील प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

तहसीलदार गजानंद मीणा ने बताया कि गांव रारा शाहपुर में गैर मुमकिन रास्ते की भूमि में पक्की दासेबंदी कर अतिक्रमण कर लिया गया था जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा था। इस मामले मे सूरौठ नायब तहसीलदार न्यायालय ने राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत गैर मुमकिन रास्ते की भूमि खसरा नंबर 114/ 586 से अतिक्रमण हटाने का निर्णय दिया था।

बुधवार को तहसीलदार गजानंद मीणा एवं राजस्व टीम के सदस्य रुमाली बाई मीणा, सुरेश चंद्र कोली, मनीष अवस्थी, धर्मेंद्र जाटव, राजीव जाटव, चंद्रभान प्रजापत पुलिस जाब्ते के साथ जेसीबी लेकर गांव रारा शाहपुर पहुंचे तथा आम रास्ते में हो रहे पक्के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया।

« पिछली ख़बर विद्या संबल योजना में आरक्षण लागू करवाने के लिए भीम आर्मी ने... अगली ख़बर » फुटबॉल में विवेकानंद विद्यालय एवं हॉकी में राजकीय स्कूल सूरौ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें