🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

ईंटखेड़ा में भागवत कथा के शुभारंभ पर बैंड बाजों के साथ निकाली कलश यात्रा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 53 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
ईंटखेड़ा में भागवत कथा के शुभारंभ पर बैंड बाजों के साथ निकाली कलश यात्रा

Karauli: सूरौठ समीप के गांव ईंटखेड़ा में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं एवं धर्म प्रेमी लोगों ने भाग लिया। ग्रामीण गायक साहब सिंह गुर्जर अड्डा ने बताया कि गांव में बाबू प्रजापति खिडकबास वालों की और से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में आचार्य ज्ञानदेव महाराज सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कलश यात्रा का गांव में कई स्थानों पर अभिनंदन किया गया।

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने धार्मिक धुन पर नृत्य किया। गांव का भ्रमण करने के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। कथा के पहले दिन आचार्य ज्ञानदेव महाराज ने कहा कि भागवत भगवान का रूप है। भागवत सुनने से मन को शांति तो मिलती है ही साथ ही मोक्ष का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

« पिछली ख़बर बहुजनों की नई पहल न लिऐ फेरे न मारा तोरण, माता रमाई अंबेडकर ... अगली ख़बर » डकैत केशव गुर्जर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, सूरौठ पुलिस की बड़...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें